कुशीनगर: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थलीय निरीक्षण, हेलीपैड के लिए भी बनाई जाएगी जगह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ का 12 सितम्बर को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम होना निर्धारित है। जिसके तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, कप्तानगंज एस डीएम कोमल यादव, तहसीलदार फरीद अहमद खान और संबंधित विभागों के अधिकारी नगर के कई विद्यालय हालमार्क वर्ल्ड स्कूल, कनोडिया इण्टर कालेज कप्तानगंज,दादी राज मती …

कुशीनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ का 12 सितम्बर को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम होना निर्धारित है। जिसके तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, कप्तानगंज एस डीएम कोमल यादव, तहसीलदार फरीद अहमद खान और संबंधित विभागों के अधिकारी नगर के कई विद्यालय हालमार्क वर्ल्ड स्कूल, कनोडिया इण्टर कालेज कप्तानगंज,दादी राज मती महाविद्यालय पटखौली, पी जी सिनियर सेकंड्री स्कूल कप्तानगंज और महावीर महाविद्यालय कप्तानगंज के साथ-साथ लक्ष्मी गंज व रामकोला का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल को लेकर आपस में विचार विमर्श और मंथन के उपरान्त तहसील के पीछे वार्ड काशीराम नगर में खाली जमीन में कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित हुआ है l

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा एच.एस.ओ संजय कुमार सिंह, लेखपाल शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकण्डेय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मोजूद थे।

 

संबंधित समाचार