बरेली: 18 सितंबर से शुरू होंगी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं, जिले में बने 17 परीक्षा केंद्र
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार बोर्ड के छात्रों का बिना परीक्षा के ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पिछले वर्षों के अंकों के आधार पर उनके बोर्ड का रिजल्ट तैयार किया गया। मगर इस तरह तैयार हुए रिजल्ट से कुछ छात्र संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। जिसकी वजह से बोर्ड ने …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार बोर्ड के छात्रों का बिना परीक्षा के ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पिछले वर्षों के अंकों के आधार पर उनके बोर्ड का रिजल्ट तैयार किया गया। मगर इस तरह तैयार हुए रिजल्ट से कुछ छात्र संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। जिसकी वजह से बोर्ड ने इस बार अंक सुधार परीक्षा कराने का फैसला लिया। 18 सितंबर से यह परीक्षा शुरू हो रही है।
बरेली से कुल 1961 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस बार यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा को बरेली में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 1961 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर छह अक्टूबर तक चलेगी। बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर कैमरों की निगरानी में परीक्षा करवाई जाएगी। मानिटरिंग के लिए आनलाइन कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा को भी नकलविहीन कराया जाएगा। स्तर पर आनलाइन मानिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनेगा।
दसवी में इस बार कुल 955 और 12वीं में 1006 छात्र
जिले में हाईस्कूल के 955 और इंटरमीडिएड के 1006 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों और अन्य कर्मिकों की ड्यूटी नए साफ्टवेयर के माध्यम से लगाने की तैयारी है। बोर्ड परीक्षा 2022 से पहला इसका भी ट्रायल रन इन परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा। इसी के साथ हर केंद्र पर अनिवार्य रूप से एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की जाएगी।
इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
आदर्श निकेतन इंटर कालेज अटामांडा, सीएएस फरीदपुर, चंद्रशेखर आजाद गैनी, दरबारी लाल रिठौरा, इस्लामिया बरेली, राजकीय इंटर कालेज बरेली,
जेपीएन नवाबगंज, लाजपत राय शेरगढ़, एमजीएम बहेड़ी, आरपी मीरगंज, राम भरोसे लाल देवचरा, जीजीआईसी बरेली, एसएस कन्या फरीदपुर, जीआईसी अगरास, जीआईसी रिछा, जीजीआईसी नवाबगंज, जीजीआईसी बहेड़ी।
इसे भी पढ़ें…
