अमेठी: सिंहपुर में लूट के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 एंड्रॉयड फोन जब्त
सिंहपुर (अमेठी)। जिले में शुक्रवार को शिवरतनगंज थाना पुलिस की ओर से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बता दें कि अमेठी में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा …
सिंहपुर (अमेठी)। जिले में शुक्रवार को शिवरतनगंज थाना पुलिस की ओर से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
बता दें कि अमेठी में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जहां अभियुक्त राम अवस्थी के कब्जे से लूट किए गए 2 एंड्राइड मोबाइल फोन, अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह उर्फ शीबू के कब्जे से लूट किए गए एक एंड्राइड मोबाइल, सौरभ अवस्थी के कब्जे से एक लूट का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस की ओर से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओपीपीओ मोबाइल फोन को तीनों आरोपी इसी मोटरसाइकिल से 10 दिन पहले हैदरगढ़ रोड़ पर कुकहा रामपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति से छीनने की बात कही। इसी तरह अन्य मोबाइल फोन कई जगहों से छीना गया था। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल लूट के तीनों आरोपियों को जेल दिया है।
