रामपुर: 9.40 लाख की किस्त देने से बचने को काट डाला ट्रक, तीन गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी को धोखा देकर ट्रक कटवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। बाद में कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाईनेंस कंपनी लिमिटेड के शाखा प्रबन्धक सुनील मित्तल ने सिविल लाइंस पुलिस को 8 सितंबर को …
रामपुर, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी को धोखा देकर ट्रक कटवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। बाद में कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाईनेंस कंपनी लिमिटेड के शाखा प्रबन्धक सुनील मित्तल ने सिविल लाइंस पुलिस को 8 सितंबर को सूचना दी कि ट्रक नम्बर यूपी 21 बीएन 3206 के स्वामी इस्तेकार उर्फ फौजी को कम्पनी ने 6 लाख का लोन दिया था। इस्तेकार ने कुछ समय बाद किस्त जमा करना बंद कर दी। शुक्रवार को सिविल लाइन पर तैनात दरोगा इन्द्रेश कुमार मालगोदाम तिराहे पर पहुंचे तो वादी सुनील मित्तल ने सूचना दी कि ट्रक नंबर यूपी 21 बीएन 3206 को एमआरएफ एजेंसी के पास रामपुर रोड पर कुछ व्यक्ति ट्रक को काट रहे हैं।
पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग ट्रक को काट रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस को वहां से ट्रक का पीछला लट्टा कमानी, फ्रंट एक्सल, कमानी, आगे का बम्फर, टायर मय रिम, पिछला टूल मय कमानी, बाडी गेट इत्यादि ट्रक के पार्टस बरामद हुए।
पूछताछ करने पर इस्तेकार उर्फ फौजी ने बताया कि मैंने इस ट्रक बीएन 3206 पर दिनांक 6 जून 2018 को 6 लाख रुपये का फाइनेंस श्रीराम फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड से कराया था जो किस्त समय पर जमा नहीं होने के कारण बढ़कर 9 लाख 40 हजार रुपये हो गया था। जिसके कर्ज को में उतार नहीं पा रहा था, फिर एक दिन मेरी मुलाकात अब्दुल समद उर्फ सूबी तथा बाबू पुत्र हाजी गुच्छन से हुई तो हम तीनों ने मिलकर श्रीराम फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड को धोखा देने के उदेश्य से अपने ट्रक बीएन 3206 को छोटे-2 टुकड़ों में काटकर बेचने का प्लान बनाया था। जिससे छोटे-2 टुकड़ों को आसानी से किसी भी स्थान पर बेचा जा सकता है।
