लखीमपुर-खीरी: सिगरेट पी, पुड़िया खाई फिर आराम से की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शहर की पंजाबी कालोनी में लगभग अस्सी लाख की चोरी करके चोरों ने पुलिस को बड़ी चुुनौती दी है। पुलिस के आला अधिकारी भी चोरों की चालाकी से हैरान हैं। कोतवाली से थोड़ी दूर स्थित कालोनी में चोरों ने जिस इत्मिनान से चोरी की है। वह यह बात साबित करने को काफी है …

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शहर की पंजाबी कालोनी में लगभग अस्सी लाख की चोरी करके चोरों ने पुलिस को बड़ी चुुनौती दी है। पुलिस के आला अधिकारी भी चोरों की चालाकी से हैरान हैं। कोतवाली से थोड़ी दूर स्थित कालोनी में चोरों ने जिस इत्मिनान से चोरी की है। वह यह बात साबित करने को काफी है कि पुुलिस का चोरों में कोई भय नहीं है। इतना ही नहीं चोर पुलिस के लिए कोई भी ऐसा सुराग नहीं छोड़ गए जिससे पुलिस को उनतक पहुंचने में आसानी हो।

घटना के दूसरे दिन एएसपी और एसपी सहित कई पुलिस के अधिकारी प्रोफेसर के घर गए निरीक्षण किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने जल्दी ही घटना का खुलाशा करने का दावा किया है। शहर की पंजाबी कालोनी में प्रोफेसर डा जेएन सिंह के यहां बुधवार की रात हुई चोरी को 36 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक पुलिस बेनतीजा है।

पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों ने घर का कोना-कोना चेक किया लेकिन एक भी सुराग नहीं जुटा पाए जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। शुरूवाती जांच में पुलिस को जो बातें पता चली हैं उसके अनुसार यह कोई संगठित और प्रोफेसनल गिरोह है, जो बड़ी ही चालाकी से घटना को अंजाम देता है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह को कमरे के एक कोने में जली हुई सिगरेट और गुटखा थूकने का निशान बाथरूम में मिला है।

इससे यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि चोर पुलिस को लेकर जरा भी भयभीत नहीं थे। उन्होंने आराम से सिगरेट पी पुुड़िया खाई और चोरी की। चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाला हर वह आलमारी खोली जिसमें ज्वैलरी और नकदी थी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी भी चोरों की चालाकी से हैरत में थे और यह मान रहे हैं कि चोर ऐसा कोई सामान नहीं ले गए जिससे वे फंस सकते हों। उधर डा जेएन सिंह और उनकी पत्नी गुरूवार को वापस आ गए हैं लेकिन उनका इतना बड़ नुकसान हुआ है कि अभी तक कुछ ठीक से आकलन भी नहीं कर पा रहे हैं।

गुरूवार को एसपी विजय ढुल और एएसपी अरूण कुमार सिंह सहित पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में एएसएपी अरूण कुुमार सिंह ने बताया यह कोई बड़ा प्रोफेशनल गिरोह है जो बड़े ही शातिराना अंदाज में काम करता है। अभी तक कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है लेकिन पुलिस सभी पहलुुओं पर काम कर रही है जल्दी घटना का खुलाशा किया जाएगा।

पत्नी गोरखपुर से ले आई थीं अपनी ज्वैलरी और नकदी
वाईडी कालेज के प्रोफेसर की पत्नी बैंक में अधिकारी थीं वे काफी समय से गोरखपुर में रहती थी जहां उनकी ज्वैलरी लाकर में रखी थी। सेवा निवृत्त होने के बाद जब वे लखीमपुर आई तो अपने साथ अपनी ज्वैलरी भी ले आईं थीं वे चाहती थीं कि सारी ज्वैलरी लखीमपुर में किसी सुरक्षित बैंक लाकर में रख दी जाएगी। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुराहाल है वे अभी तक कुछ ठीक से बता नहीं पा रही हैं।

उन्होंने बताया करीब 22 तोले सोने और चांदी तथा हीरे की ज्वैलरी और करीब डेढ़ लाख नकदी उनका अपना था जो घर वालों की जानकारी में भी नहीं था। इसके अलावा तमाम पैत्रक ज्वैलरी उनकी अपनी आलमारी में थी इसके अलावा बहू की ज्वैलरी तथा जो घर की ज्वैलरी थी वह जेएन सिंह के लाकर में थी। ज्वैलरी में डायमंड आदि की भी कई चीजें थीं नुकसान इतना ज्यादा है कि घर के लोग अभी तक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

संबंधित समाचार