बरेली: ड्यूटी पर तैनात फौजी का भी पुलिस ने कर दिया मुचलका पाबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल में तैनात एक फौजी को भोजीपुरा पुलिस ने जमीन विवाद के चलते झगड़े में शामिल होने पर चालान कर मुचलका पाबंद कर दिया था। जबकि घटना वाले दिन फौजी अपनी तैनाती पर था। पुलिस की चालबाजी की शिकायत लेकर फौजी के परिजन शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। भोजीपुरा के करमपुर …

बरेली, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल में तैनात एक फौजी को भोजीपुरा पुलिस ने जमीन विवाद के चलते झगड़े में शामिल होने पर चालान कर मुचलका पाबंद कर दिया था। जबकि घटना वाले दिन फौजी अपनी तैनाती पर था। पुलिस की चालबाजी की शिकायत लेकर फौजी के परिजन शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

भोजीपुरा के करमपुर ठाकुरान गांव के निवासी विश्राम सिंह का उनके अन्य परिजनों द्वारा घर के पीछे चकरोड की तरफ दरवाजा निकालने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यह मामला जब भोजीपुरा पुलिस के पास पहुंचा तो मजिस्ट्रेट सदर के आदेश पर विश्राम सिंह व उनके पक्ष के 6 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 107/116 के तहत मुचलका पाबंद किया गया।

वहीं मुचलका पाबंद में एक फौजी भी शामिल है। गांव के ही प्रमोद सिंह भारतीय सेना में फौजी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। प्रमोद के तहेरे भाई योगेंद्र ने बताया कि दरवाजा निकालने को लेकर जब झगड़ा हुआ था, तब प्रमोद ड्यूटी पर था। बावजूद इसके भोजीपुरा पुलिस ने प्रमोद का मुचलका पाबंद कर दिया था।

संबंधित समाचार