बरेली: चौकी से चोरी की शराब, हैरान रह गई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौकी में रखी कच्ची शराब को उठाकर एक शराबी पास में बने धार्मिक स्थल के निकट पीने की तैयारी करने लगा। यह देखकर वहां तैनात चीता पुलिस के होश उड़ गए। उन्होंने शराबी से पूछा कि वह रात में शराब कहां से लेकर आ रहा है तो उसने बताया कि चौकी में …

बरेली, अमृत विचार। चौकी में रखी कच्ची शराब को उठाकर एक शराबी पास में बने धार्मिक स्थल के निकट पीने की तैयारी करने लगा। यह देखकर वहां तैनात चीता पुलिस के होश उड़ गए। उन्होंने शराबी से पूछा कि वह रात में शराब कहां से लेकर आ रहा है तो उसने बताया कि चौकी में रखी थी। इसके बाद पुलिस उसे चौकी ले गई और जमकर फटकार लगाई। घटना गुरुवार की रात लगभग दो बजे श्यामगंज चौकी की है।

एक शराबी हाथों में कच्ची शराब की दो थैली लेकर श्यामगंज चौकी के बाहर खड़ा था। रात में उसे शराब लेकर घूमते हुए चीता पुलिस ने देखा तो रोककर पूछताछ की कि शराब कहां से लेकर आ रहे हो। शराबी ने कहा कि श्यामगंज चौकी के अंदर से शराब लेकर आ रहा हूं। सिपाहियों ने उससे पूछा कि उसने चौकी में चोरी की है तो शराबी बोला नहीं एक पुलिसकर्मी ने उसे एक काम बताया था और कहा था कि जब काम हो जाएगा तो उसे शराब देगा। रात में वह पुलिस वाला नहीं दिखा तो वह खुद ही चौकी में रखी अपने हिस्से की शराब ले आया।

इस तरह से चौकी में घुसकर शराब ले जाना लापरवाही है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार