लखनऊ: वन विभाग ने कसी कमर, कठिंगरा गांव में पकड़े गए लकड़ी के ठेकेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वन अधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध कटान व अवैध अभिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने को लेकर नियमित रूप से रात्रि गश्त की जा रही है। इसका खास असर भी देखा जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार सुबह तड़के करीब छ: बजे दुबग्गा तिराहे के पास पिकप वाहन संख्या-यू.पी-30-टी-8433 को वन सुरक्षा बल …

लखनऊ। वन अधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध कटान व अवैध अभिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने को लेकर नियमित रूप से रात्रि गश्त की जा रही है। इसका खास असर भी देखा जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार सुबह तड़के करीब छ: बजे दुबग्गा तिराहे के पास पिकप वाहन संख्या-यू.पी-30-टी-8433 को वन सुरक्षा बल की टीम द्वारा रोककर चेक किया गया।

इस दौरान देखा गया कि प्रतिबन्धित प्रजाति आम प्रकोष्ठ की अवैध तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद वन सुरक्षा बल की टीम ने उक्त वाहन को विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए ग्राम बहेलिया थाना मलिहाबाद निवासी अभियुक्त सोनू और ग्राम जेठईपारा थाना महिलाबाद निवासी रामचन्दर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीजर रिपोर्ट माननीय न्यायालय में दाखिल की। इस पूरी कार्रवाई में वन सुरक्षा बल टीम प्रभारी सतीश चन्द्र वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अमित सिंह, वन दरोगा, राजकुमार, वन रक्षक व मुकद्दर अली, वन रक्षक शामिल थे।

इसके साथ ही सुबह 9 बजे के करीब एस.के शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ व रेंज वन कर्मियों द्वारा औचक छापामार कार्यवाही करते हुए ग्राम कठिंगरा व खालिसपुर में आम वृक्षों के प्रकरण में ग्राम कठिंगरा में मौके पर पांच पेड़ काटे गए थे। बाग मालिक मेराज अहमद पुत्र स्व. मकबूल, लकड़ी ठेकेदार भद्रपाल राजपूत व सरवन को पकड़ा गया और उन दोनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा ग्राम खालिसपुर में राजेन्द्र मौर्या के बाग में भी छापेमारी करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 आम वृक्षों का अवैध कटान करते हुए पकड़ा गया। इस अवैध कटान में भी क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए रेंज केस इजरा किया गया।

संबंधित समाचार