हमीरपुर: किशोरी के साथ दुष्कर्म, दोषी को मिली उम्रकैद की सजा
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हमीरपुर जिले के शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक निजी विद्यालय के प्रबंधक …
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
हमीरपुर जिले के शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक निजी विद्यालय के प्रबंधक गयादीन प्रजापति ने ट्यूशन गई बच्ची के साथ 28 फरवरी 2019 को बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाए गए गयादीन प्रजापति को शुक्रवार को पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार सोनकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
