सीतापुर: वैन की टक्कर से कॉलेज कर्मचारी की मौत, पुलिस हिरासत में चालक
सीतापुर। कोतवाली इलाके के सीतापुर लहरपुर मार्ग पर पारा तिराहे के निकट एक तेज रफ्तार वैन की टक्कर से के.पी सिंह इंटर कॉलेज के फोर्थ क्लास कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तालगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ …
सीतापुर। कोतवाली इलाके के सीतापुर लहरपुर मार्ग पर पारा तिराहे के निकट एक तेज रफ्तार वैन की टक्कर से के.पी सिंह इंटर कॉलेज के फोर्थ क्लास कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तालगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कोतवाली के कसरैला 52 साल के निवासी राजेंद्र प्रसाद बिहारी सीतापुर लहरपुर मार्ग के पारा चौराहे पर स्थित केपी सिंह इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात थे। वो शनिवार की सुबह घर से इंटर कॉलेज के लिए निकले थे। कॉलेज से कुछ दूरी पर सीतापुर से लहरपुर जा रही एक तेज रफ्तार वैन ने चपरासी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की सूचना पाकर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पौत्र आकाश जायसवाल पुत्र सुनील कुमार ने वैन चालक विनय कुमार निवासी बक्सा का तालाब लखनऊ के खिलाफ तालगांव पुलिस को तहरीर दी है। लोंगो की मदद से वैन सहित चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। तालगांव कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया घटना के सम्बंध में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
