UP Corona Update: 34 जिलों में नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज…
लखनऊ। प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। बीते 24 घंटे कोविड टेस्टिंग में 65 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 184 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, …
लखनऊ। प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। बीते 24 घंटे कोविड टेस्टिंग में 65 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 184 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 के नियंत्रण के लिए गठित टीम-9 की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अब तक 7.47 करोड़ कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 2.18 लाख सैंपल टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 10 जिलों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16.86 लाख प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड की वर्तमान स्थिति के अनुसार प्रदेश के 34 जिले अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज ले ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 7.20 करोड़ हो गई है। बीते 24 घंटे में 14.88 लाख लोगों ने टीका लगवाया। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 8.62 करोड़ हो गया है।
