लखनऊ: हिमांशु गुप्ता बने राजधानी के एडीएम ट्रांस गोमती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में शासन ने शुक्रवार देर रात कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा को एमडीएम प्रशासन व नागरिक उड्डयन निदेशालय तैनात किया गया। जबकि नगर मजिस्ट्रेट कानपुर हिमांशु कुमार गुप्ता को लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती बनाया गया है। इसी तरह अपर नगर आयुक्त लखनऊ अमित …

लखनऊ। राजधानी में शासन ने शुक्रवार देर रात कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा को एमडीएम प्रशासन व नागरिक उड्डयन निदेशालय तैनात किया गया। जबकि नगर मजिस्ट्रेट कानपुर हिमांशु कुमार गुप्ता को लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती बनाया गया है।

इसी तरह अपर नगर आयुक्त लखनऊ अमित कुमार रायबरेली के एमडीएम पूर्वी, एमडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा महाराजगंज के एडीएम एफआर बने। वहीं, एसडीएम चंदौली प्रदीप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट बलिया बनाए गए। विनीत सिंह एमडीएम गोरखपुर सिटी, नागेंद्र सिंह एडीएम एफआर देवरिया, एडीएम उन्नाव प्रदीप वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़, एसडीएम एटा राजीव पांडेय सिटी मजिस्ट्रेट बरेली बने।

इसी क्रम में एडीएम सिटी गाजियाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह ओएसडी यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी बने। मजिस्ट्रेट गजियाबाद विपिन कुमार सिटी एडीएम सिटी गाजियाबाद, ओएसडी ग्रेटर नोएडा अविनाश त्रिपाठी नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद बने। जबकि अमित भट्ट सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, राम भरत तिवारी एडीएम एफआर सीतापुर, नगर मजिस्ट्रेट रामपुर राम जी मिश्रा एडीएम एफआर मैनपुरी, एडीएम एफआर फतेहपुर लालता प्रसाद एडीएम एफआर रामपुर, एसडीएम इटावा हेम सिंह सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर, नगर मजिस्ट्रेट मेरठ सतेंद्र कुमार सिंह एडीएम लॉ कानपुर बने।

इसी तरह राकेश सिंह एडीएम एफआर सोनभद्र बने। इसके अलावा एडीएम एफआर बहराइच जयचंद्र पांडेय एडीएम एफआर कौशाम्बी, एडीएम एफआर मनोज एडीएम एफआर बहराइच बने।

संबंधित समाचार