सीतापुर: परिजनों के बीच सो रही मासूम लापता, खोजबीन जारी
सीतापुर। शहर के समीप बिजवार इलाके में शनिवार की रात परिजनों के बीच सो रही मासूम बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बालिका कैसे लापता हुई, उसको किसने गायब कर दिया, पुलिस अभी तक इसका जवाब नहीं दे पा रही है। इसके साथ ही अपरहण की भी आशंका बनी हुई है। हालांकि खबर मिलते …
सीतापुर। शहर के समीप बिजवार इलाके में शनिवार की रात परिजनों के बीच सो रही मासूम बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बालिका कैसे लापता हुई, उसको किसने गायब कर दिया, पुलिस अभी तक इसका जवाब नहीं दे पा रही है। इसके साथ ही अपरहण की भी आशंका बनी हुई है। हालांकि खबर मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद बालिका की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई के साथ ही बालिका की तलाश की जा रही है।
बता दें कि शहर से सटे कोतवाली देहात इलाके के बिजवार गांव निवासी राकेश की दो साल की मासूम बेटी बिट्टू शुक्रवार रात में लापता हो गई है। परिजनों के मुताबिक राकेश व उसकी पत्नी एक ही चारपाई पर सो रहे थे। बीच में मासूम बेटी सो रही थी। राकेश की पत्नी ने बताया कि रात 12 बजे तक उसकी बेटी साथ में ही थी, लेकिन भोर पहर जब उसकी आंख खुली तो बेटी चारपाई से गायब थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पहले खुद बालिका की तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। बालिका के लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।
पुलिस की ओर से भी मासूम की खोजबीन शुरू की गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बालिका का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं, घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अपहरण की भी आशंकाएं बनी हुई है। हालांकि परिवार के लोगों ने अपहरण को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है और नाहीं किसी पर कोई इल्जाम लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
