अमेठी: नोहरेपुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव ने लगाई चौपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव खलिहान जा-जाकर सपा सरकार के कार्यकाल की योजनाओं को बता रहे हैं। वहीं हर बूंथ पर यूथ के तहत चुनावी तैयारी कर रहे हैं। साथ ही चुनाव में किसी भी यूथ का नाम वोटर लिस्ट से वंचित न रहने पाए इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी …

अमेठी। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव खलिहान जा-जाकर सपा सरकार के कार्यकाल की योजनाओं को बता रहे हैं। वहीं हर बूंथ पर यूथ के तहत चुनावी तैयारी कर रहे हैं। साथ ही चुनाव में किसी भी यूथ का नाम वोटर लिस्ट से वंचित न रहने पाए इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी जिले के चारों विधानसभा के 13 विकासखंड की ग्राम सभाओं में जा-जाकर चौपाल लगाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़वाने का कार्य कर रहे हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के निर्देश पर शनिवार को चौथे दिन भी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देशानुसार विधानसभा अमेठी, गौरीगंज, तिलोई व जगदीशपुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने पूरे जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी कैंप लगाकर ग्रामीणों को सपा सरकार के कार्यों व नीतियों से जागरूक किया।

साथ ही हर बूथ एक यूथ सजग करते हुए अपनी-अपनी विधानसभा से सपा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम प्रभारी विजेंद्र यादव बागी ने मतदाताओं को जागरूकता अभियान के तहत विधानसभा के गावों में बूथ और सेक्टर प्रभारियों से मिलकर मतदाओं को जागरूक किया।

इसके अलावा वोट बढ़ाने का कार्य किया। वहीं, समाजवादी सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किए गए कार्यों की चर्चा की। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, सचिव राकेश यादव, मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव के अलावा यूथ ब्रिगेड के जगमोहन यादव ,आदित्य यादव आदि सहित काफी संख्या में फ्रंटल के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार