बरेली: बच्चा वार्ड में ठीक हुई मलेरिया से ग्रसित पांच वर्षीय बच्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया व डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बंदायू के चिंदौरा की पांच वर्षीय बच्ची को प्लाज्मोडियम वाईवैक्स से ठीक होने पर शनिवार को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से पांच दिन बाद छुट्टी मिलने पर बच्ची ने मुस्काराहट के साथ बच्चा …

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया व डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बंदायू के चिंदौरा की पांच वर्षीय बच्ची को प्लाज्मोडियम वाईवैक्स से ठीक होने पर शनिवार को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से पांच दिन बाद छुट्टी मिलने पर बच्ची ने मुस्काराहट के साथ बच्चा वार्ड के स्टाफ से विदा ली।

बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र स्थित चिंदौरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी मन्नो रानी को बीते 9 दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय सीएचसी में दिखाया गया तो डाक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की ओपीडी में दिखाने पर हालत गंभीर देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ ने मन्नो को बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

शुरुआत में प्लेटलेट्स लगातार गिरने पर कई बार उसकी हालत गंभीर रही। उपचार के दौरान धीरे-धीरे बच्ची ने रिकवर होना शुरू किया। पांच दिन बाद शनिवार को बच्ची की हालत में पूरी तरह सुधार होने पर बाल रोग विशेषज्ञ ने छुट्टी दे दी है।

संबंधित समाचार