बदायूं: तालाब में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
बदायूं। बदायूं में एक तीन साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की मौत के मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। उसावां थाना क्षेत्र ग्राम गोतरा पट्टी भौनी में शनिवार देर शाम एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अन्नवी की तालाब में डूबने से …
बदायूं। बदायूं में एक तीन साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की मौत के मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
उसावां थाना क्षेत्र ग्राम गोतरा पट्टी भौनी में शनिवार देर शाम एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अन्नवी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अन्नवी गांव के ही दिवाकर की पुत्री है। जो खेलते समय तालाब में गिर गई थी। बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को अन्नवी का शव म्याऊं- गोतरा के बीच अपने गांव में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों एवं थानाध्यक्ष उसावां की सूझबूझ से तीन घन्टे बाद जाम को खुलवाया जा सका। वहीं परिजनों ने अन्नवी के शव को लेकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
