अयोध्या: मासूम बालक के साथ नहर में गिरी महिला का शव 36 घंटे बाद बरामद
अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर गंज घटौली गांव के पास शारदा सहायक नहर की दक्षिण पटरी शौच करने गई 32 वर्षीय रेनू यादव अपने 6 वर्षीय बेटे रियांश के साथ नहर में गिरी गिरी हुई थी। मां के साथ नहर में गिरे रियांश का 24 घंटे बाद शनिवार देर शाम नहर से …
अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर गंज घटौली गांव के पास शारदा सहायक नहर की दक्षिण पटरी शौच करने गई 32 वर्षीय रेनू यादव अपने 6 वर्षीय बेटे रियांश के साथ नहर में गिरी गिरी हुई थी। मां के साथ नहर में गिरे रियांश का 24 घंटे बाद शनिवार देर शाम नहर से शव को एसडीआरएफ व क्षेत्रीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
बता दें कि नहर में गिरी महिला की खोज के लिए रविवार सुबह एसडीआरएफ व क्षेत्रीय गोताखोर कलीम स्ट्रीमर नाव से नहर में महिला को खोज कर रहे थे। उसी बीच नहर में शव बहता दिखाई दिया।

इसपर कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की मदद से क्षेत्रीय गोताखोर कलीम ने खण्डासा थाना अंतर्गत गोयड़ी व भटपुरवा गांव के पास से महिला के शव को नहर से बाहर निकालते हुए खंडासा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
