मुरादाबाद: बंदर के डर से छत से गिरा बच्चा, घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में छत पर सूख रहे कपड़ों और गेहूं की रखवाली कर रहे बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना थाना क्षेत्र चाउ की बस्ती की है। यहां रहने वाले विनोद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में छत पर सूख रहे कपड़ों और गेहूं की रखवाली कर रहे बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना थाना क्षेत्र चाउ की बस्ती की है। यहां रहने वाले विनोद तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका 8 वर्षीय पुत्र आदित्य कक्षा 2 का छात्र है। विनोद तिवारी की पत्नी रितु देवी में रविवार सुबह कपड़े और गेहूं छत पर सूखने के लिए डाल दिए थे।

रखवाली के लिए उन्होंने आदित्य को छत पर भेज दिया था। इस दौरान अचानक वहां आए बंदरों ने आदित्य पर हमला कर दिया। इससे घबराकर आदित्य सबसे नीचे गिर गया और उसका एक पैर टूट गया। परिजनों ने घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

संबंधित समाचार