अयोध्या: रौनाही पुलिस ने चोरों पर कसा शिकंजा, तीन चोर भेजे गए जेल..लाखों का माल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले की रौनाही थाना पुलिस की ओर से चोरों कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने लाखों रुपए का माल बरामद कर तीन चोरों को जेल भिजवाया है। इनमें एक बाल अपचारी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए घरेलू बर्तन, आभूषण व नगदी सहित 315 बोर …

अयोध्या। जिले की रौनाही थाना पुलिस की ओर से चोरों कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने लाखों रुपए का माल बरामद कर तीन चोरों को जेल भिजवाया है। इनमें एक बाल अपचारी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी किए गए घरेलू बर्तन, आभूषण व नगदी सहित 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।

बता दें कि रविवार को मीडिया से रूबरू होकर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी आर के चतुर्वेदी ने बताया कि हमराही पुलिस कर्मियों की मेहनत से ड्योढ़ी बाजार व सिहैता लोहानी गांव में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपी बलराम सिंह उर्फ झब्बर और धर्मराज गौतम को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। ये दोनों चोरी का कुछ माल बेचने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। जिनकों हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने अपराध कबूल किया है।

इसमें चोरी के कीमती धातु के भारी मात्रा में बर्तन, दो एलईडी टीवी, कई सीलिंग फैन महिलाओं के कीमती आभूषण, गैस सिलेंडर आदि लगभग दो लाख का माल बरामद हुआ। गिरोह के एक अपचारी के पास से 315 बोर का एक तमंचा व 2 जीवित कारतूस सहित प्रयोग की गई बाइक पकड़ी गई है। इन्हें अपराध संख्या 227/21 व 395/21 के तहत संबंधित चोरी बरामदगी व आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

संबंधित समाचार