फर्रुखाबाद: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमे उसमे सबार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों में से एक की मौत हो गयी। गंभीर 6 घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम परमापुर के निकट कमालगंज क्षेत्र से हरी लकड़ी भरकर ला रहा है। …

फर्रुखाबाद। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमे उसमे सबार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों में से एक की मौत हो गयी। गंभीर 6 घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम परमापुर के निकट कमालगंज क्षेत्र से हरी लकड़ी भरकर ला रहा है। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

35 वर्षीय मुकेश पुत्र बच्चू लाल, 35 मुन्ना लाल पुत्र राम विलास, 40 वर्षीय काशीराम पुत्र रामदास, 30 वर्षीय ध्रुवपाल पुत्र रामचन्द्र, 35 राजेन्द्र पुत्र सुनील कुमार व 35 प्रमोद उर्फ कल्लू पुत्र रामविलास निवासी मुरैना जलालाबाद शाहजहांपुर घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भेजा गया। जहाँ चिकित्सक ने प्रमोद उर्फ कल्लू को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर पलटनें से सड़क पर जाम लग गया। वहीं सूचना के बाद भी लगभग डेढ़ घंटे बाद एम्बुलेंस पंहुची। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जसबंत सिंह मौके पर आ गये और उन्होंने ट्रैक्टर को हटवाकर जाम खुलवाया।

संबंधित समाचार