लखनऊ: गड्ढे में बाइक पलटने से गिरी विवाहिता, पीछे से आ रहे ट्रक ने रौदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में सड़कों पर बने गड्ढे शनिवार देर रात विवाहिता के लिए मौत का कारण बन गया। जहां विवाहिता बाइक से अपने पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढे के चलते बाइक पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रक महिला को रौंदते हुए चला …

लखनऊ। राजधानी में सड़कों पर बने गड्ढे शनिवार देर रात विवाहिता के लिए मौत का कारण बन गया। जहां विवाहिता बाइक से अपने पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढे के चलते बाइक पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रक महिला को रौंदते हुए चला गया।  इस दौरान विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मामला सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के पिपरसंड गांव का है। यहां रहने वाला निवासी सनी देर रात अपनी पत्नी शिवांगी को मायके छोड़ने जा रहा था। शहीद पथ से उतरने के बाद वह कानपुर रोड की तरफ बढ़े ही थे कि अचानक उनकी बाइक गड्ढे में चली गई। जिसके चलते उनकी पत्नी बाइक से गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने महिला को रौंदते हुआ चला गया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस घायल विवाहिता को इलाज के लिए लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर ने बताया कि मृतका का पति चौक स्थित एक निजी बैंक में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। बीते दो माह पहले ही उनकी शिवांगी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार ही शिवांगी अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान हादसा होने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार