सीतापुर: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के बिजेहड़ा गांव निवासी आमिना (25) पत्नी इमरान का शव अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में …
सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के बिजेहड़ा गांव निवासी आमिना (25) पत्नी इमरान का शव अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक कमरे के छल्ले में रस्सी लटक रही थी, जबकि शव जमीन पर पड़ा था। जिससे तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
मृतका के ससुर गोबरे के मुताबिक वह परिवार के साथ खाना खा पीकर सो गये। वहीं मृतका का पति इमरान खेत से आकर दूसरे कमरे में सो गया। सुबह जागने पर जब आमिना देर तक अपने कमरे से नहीं निकली तब शंका होने पर दरवाजे खोले गये। जहां छत के छल्ले से शव झूल रहा था। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। मृतका के भाई वीरू द्वारा रेउसा पुलिस को सूचना देते हुये आरोप लगाया गया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी बहन आमिना की शादी हुई थी। उसका पति व घर वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। शनिवार की रात भी पति और उसके घर वालों ने उसकी बहन को मारा पीटा और मार कर फंदे से लटका दिया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र पांडेय की मौजूदगी में रेउसा पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई कर शव को पोस्टमाट के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बीके मिश्र ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत को लेकर मृतका के परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मृतका के भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की सूचना दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
