अमेठी: राज्य मंत्री सुरेश पासी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिया ये निर्देश
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने जनसंपर्क कार्यालय जैनमगंज में जनसंपर्क करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से राज्य मंत्री सुरेश पासी को लिखित रूप से अवगत कराया राज्य मंत्री सुरेश पासी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि …
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने जनसंपर्क कार्यालय जैनमगंज में जनसंपर्क करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से राज्य मंत्री सुरेश पासी को लिखित रूप से अवगत कराया राज्य मंत्री सुरेश पासी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देव तुल्य जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए मुझे सूचित किया जाए। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश पासी ने मर्दानपुर में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सामूहिक चौपाल को भी संबोधित किया जहां कई लोगों ने भाजपा और राज्य मंत्री सुरेश पासी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
वहीं राज्य मंत्री सुरेश पासी ने ग्राम सभा बूबूपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण किया वहीं ग्राम सभा के प्रधान राम सुंदर यादव ने भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति से प्रभावित होकर एवं राज्य मंत्री सुरेश पासी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपने दर्जनों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। जहां राज्य मंत्री सुरेश पासी ने प्रधान राम सुंदर यादव एवं प्रधान जगदीश पाल को पार्टी प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। बताते चलें हाल ही में संजय यादव ने भी भाजपा का दामन थामा था यही नहीं क्षेत्र के कई अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी और सुरेश पासी में विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा था।
वहीं मवैया रहमतगढ़ प्रधान जगदीश पाल ने भी समर्थकों सहित मंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा इस बार भाजपा का दामन थामने वाले प्रधान राम सुंदर यादव के पुत्र दिलीप यादव ने हाल ही में यूजन सभा समाजवादी पार्टी का जिला सचिव का पद ग्रहण किया था लेकिन उनके पिता मौजूदा प्रधान राम सुंदर यादव जिनकी ग्राम सभा में अच्छी खासी दखल अंदाजी है और मौजूदा प्रधान है उन्होंने भाजपा पर विश्वास जताते हुए तथा सुरेश पासी पर विश्वास जताते हुए अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा।
प्रधान राम सुंदर यादव ने कहा कि आजादी के बाद से क्षेत्र का इतना विकास करने वाला दूसरा जनप्रतिनिधि हमने नहीं देखा। और इसी के चलते प्रभावित होते हुए हमने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश पासी ने ग्राम सभा में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास किया इसके साथ साथ ही राज मंत्री सुरेश पासी ने क्षेत्र में हाल ही में शोकाकुल हुए लोगों के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रधान राम सुंदर यादव, प्रधान जगदीश पाल, किसान यूनियन नेता शेषनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान शिव नायक सिंह दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।
