लखनऊ: गठबंधन पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका ही काफी हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश चुनाव में कांग्रेस किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आगरा भ्रमण के दौरान उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के बीच केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों को मन टटोल रहे हैं। इसी क्रम …

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश चुनाव में कांग्रेस किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आगरा भ्रमण के दौरान उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के बीच केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों को मन टटोल रहे हैं। इसी क्रम में वह आगरा भ्रमण पर हैं।

यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा सिर्फ प्रियंका गांधी होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो प्रियंका गांधी ने अधिकृत रूप से यह घोषणा की है और न ही हमें घोषणा करने का अधिकार है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? हम नेतृत्व का चेहरा लेकर ही यहां आए हैं। प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देश पर ही जगह-जगह भ्रमण कर रहे हैं। प्रियंका गांधी का चेहरा ही हमारे लिए काफी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन करना होता तो दिल्ली में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे होते। जगह-जगह घूमकर घोषणा पत्र तैयार नहीं कर रहे होते। लोगों से संवाद में उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में लोगों की समस्याओं को लेकर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। जो घोषणा पत्र बनाया जाएगा, उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

संबंधित समाचार