अमेठी: दीवार गिरने से हुई बच्चों की मौत पर प्रियंका ने जताई संवेदना, दिया संभव मदद का भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले की तिलोई तहसील अंतर्गत मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव में विगत 6 सितंबर को देर शाम कच्ची दीवार के गिरने से दलित परिवार के तीन मासूमों बच्चों की हुई मौत हो गई थी। जिसमें आज रविवार आज शोक जताने रात्रि 8 बजे पहुंची प्रियंका गांधी। उन्हें हर सम्भव सहयोग का …

अमेठी। जिले की तिलोई तहसील अंतर्गत मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव में विगत 6 सितंबर को देर शाम कच्ची दीवार के गिरने से दलित परिवार के तीन मासूमों बच्चों की हुई मौत हो गई थी। जिसमें आज रविवार आज शोक जताने रात्रि 8 बजे पहुंची प्रियंका गांधी। उन्हें हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब रहे कि उक्त गांव निवासी राम कुमार की दीवार गिरने से गांव के ही वंश (5) पुत्र श्याम लाल , सत्यम (10) पुत्र शिव राज, दिव्ययांशी (7) पुत्री राजेश की मौके पर मौत ही गयी थी व आशीष (9) पुत्र श्याम शिवा (6) पुत्र राजेश घायल हो गए थे। दर्दनाक हादसे पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित जिले व तहसील का पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा था।

घटना की जानकारी होने पर रायबरेली दौरे पर आयी प्रियंका गांधी रात्रि 8 बजे अमेठी के टोडरपुर गांव देर रात्रि पहुंच गई। उन्होंने बच्चों की दैवी आपदा के तहत हुई घटना पर गहरा दुख जताया व उनकी हर सम्भव मदद का भरोसा दिया, और घायलोबच्चों के इलाज के खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। गौरतलब हो कि प्रियंका का यह अमेठी दौरा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का सियासी दौरा माना जा रहा है।

संबंधित समाचार