मुरादाबाद : कांठ प्रकरण में मंत्री समेत भाजपाई कोर्ट में पेश, सुनवाई टली
मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ में हुए बवाल में भाजपाइयों और दर्ज मामले में अब 18 सितंबर को सुनवाई होगी जज के अवकाश पर होने कारण सुनवाई टल गई। वहीं सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य आरोपी पेश हुए। वर्ष 2014 में कांठ में एक महापंचायत के दौरान बवाल हो गया था इस मामले …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ में हुए बवाल में भाजपाइयों और दर्ज मामले में अब 18 सितंबर को सुनवाई होगी जज के अवकाश पर होने कारण सुनवाई टल गई। वहीं सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य आरोपी पेश हुए।
वर्ष 2014 में कांठ में एक महापंचायत के दौरान बवाल हो गया था इस मामले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व शहर विधायक रितेश गुप्ता समेत करीब 65 भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मौजूदा समय में इस मामले की सुनवाई स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है सोमवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी।
सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए लेकिन जज के अवकाश में होने कारण सुनवाई टल गई अधिवक्ता रमेश आर्य ने बताया कि अब इस मामले में 18 सितंबर को सुनवाई होगी।
