लखनऊ: मामूली विवाद में धारदार हथियार से किया वार, खौलते हुए तेल में जलाया हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में सोमवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोहे के राड चले। धारदार हथियार से वार किया गया। इसके बाद खौलते हुए तेल में हाथ डालकर जला दिया। संघर्ष में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। …

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में सोमवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोहे के राड चले। धारदार हथियार से वार किया गया। इसके बाद खौलते हुए तेल में हाथ डालकर जला दिया। संघर्ष में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। एक पक्ष से विनोद यादव को गंभीर हालत में लोकबंधु में भर्ती कराया कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल अभिषेक गौतम का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आशियाना पुलिस ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी निवासी शमशेर यादव व उनका भाई विनोद यादव, दोस्त नैना यादव और सूरज के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। तीनों बंगला बाजार चौराहे के पास स्थित महाकाल पूड़ी वाले की दुकान पर पूड़ी खाने लगे। आरोप है कि इस बीच आशियाना उसरी निवासी सनी रावत, सोनू रावत, अभिषेक अपने साथियों के साथ दो कारों से पहुंचे। उक्त लोग भाई से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पहले उसे लात घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद लोहे की राड और धार दार हथियार से उस पर वार किया। हमले में भाई का सिर फट गया।

इतना ही नहीं भाई का हाथ पूड़ी वाली दुकान के खौलते हुए तेल में डाल दिया। दोस्तों की सूचना पर जबतक पुलिस पहुंचती हमलावर भाग निकले। भाई को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां भाई की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुराना विवाद है। शमशेर पक्ष से सनी रावत, सोनू, अभिषेक और कुछ अज्ञात के खिलाफ रविवार शाम पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार