लखनऊ: निजी अस्पतालों के आगे बेबस सीएमओ कार्यालय, दे रहे हैं इन मरीजों का डाटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बुखार के 200 से 300 मरीज आ रहे हैं, लेकिन असलियत में यह संख्या कई गुना है। दरअसल, सामान्य बुखार और वायरल के 90 फीसदी से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। लेकिन ये निजी अस्पताल सीएमओ कार्यालय को मरीजों का ब्योरा उपलब्ध करवाने …

लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बुखार के 200 से 300 मरीज आ रहे हैं, लेकिन असलियत में यह संख्या कई गुना है। दरअसल, सामान्य बुखार और वायरल के 90 फीसदी से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। लेकिन ये निजी अस्पताल सीएमओ कार्यालय को मरीजों का ब्योरा उपलब्ध करवाने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि अस्पतालों पर नोटिस का भी कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक जिले में इस समय करीब 6 हजार निजी अस्पताल हैं, इनके यहां बुखार के मरीज सरकारी अस्पतालों से जयादा पहुंच रहे हैं, ऐसे में बुखार के साथ-साथ अगर डेंगू की चपेट में कोई मरीज है तो इसकी पुष्टि भी नहीं हो पा रही है।

निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी 

निजी अस्पतालों के लापरवाही के चलते अब सीएमओ कार्यालय ने कार्रवाई की तैयारी की है। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि निजी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों का ब्योरा मांगा गया है, लापरवाही करने वाले अस्पतालों के खिलाफ के कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में अभी तक एक दर्जन अस्पतालों को नोटिस भी दिया जा चुका है।

केजीएमयू के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में आग, जांच के आदेश

केजीएमयू के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में शनिवार देर रात आग लग गई। विभागाध्यक्ष कक्ष के निकट प्रयोगशाला में आग लगने की घटना घटी। इसमें फॉल्स सीलिंग, फ्रिज समेत दूसरी कीमतें चीजें जलकर खाक हो गईं। मरीजों के खून के नमूने आदि भी फ्रिज में रखे जाते हैं। हालांकि अधिकारियों ने मरीजों के नमूने जलने की बात से साफ इनकार किया है। केजीएमयू कुलपति ने घटना को गंभीरता से लिया है। सोमवार को मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। शताब्दी फेज एक में गेस्ट्रोसर्जरी विभाग का संचालन हो रहा है। इसमें लिवर प्रत्यारोपण समेत पेट की बीमारियों से पीड़ित गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। विभाग के अध्यक्ष व डॉक्टरों के कक्ष भूतल पर हैं। शनिवार देर रात डॉक्टरों के कमरे के पास लैब में आग लगी थी।

संबंधित समाचार