बरेली: सीईओ ने पार्क ठेकेदारों को भेजा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पार्क में प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क से 10 गुना अधिक शुल्क लिए जाने के मामले में छावनी परिषद की ओर से ठेकेदारों से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है ज्यादा शुल्क वसूली के मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दे दिए गए …

बरेली, अमृत विचार। पार्क में प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क से 10 गुना अधिक शुल्क लिए जाने के मामले में छावनी परिषद की ओर से ठेकेदारों से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है ज्यादा शुल्क वसूली के मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

छावनी क्षेत्रांर्तगत फूलबाग और चिल्ड्रेन पार्क का संचालन ठेकदारों द्वारा किया जाता है। यहां पर लोगों से निर्धारित शुल्क से 10 गुना ज्यादा शुल्क वसूली का मामला उजागर हुआ है। इस मामले छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने आरआई विकास गुप्ता को मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। पार्क संचालकों द्वारा पाकिंग शुल्क की पर्ची पर लोगों से शुल्क वसूला जाता है। इस पर लोगों ने एतराज जताते हुए शिकायत की थी।

सीइओ विवेक सिंह ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्ची पर एक हफ्ते के भीतर प्रवेश शुल्क छपवाने के लिए ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पार्कों पर परिषद की ओर से शुल्क विवरण का बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है। लोगों को इस प्रकार की दिक्कत होने पर वह किसी भी विभागीय अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

संबंधित समाचार