लखनऊ: डिप्टी सीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अफसरों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीदास मार्ग स्थित आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके समस्या का समाधान करने की हिदायत भी दी। जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाएं, पुरुष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी …

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीदास मार्ग स्थित आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके समस्या का समाधान करने की हिदायत भी दी। जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाएं, पुरुष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी तकलीफ सुनाई।

अंबेडकर नगर के रजनीश सिंह ने सड़कों की मरम्मत कराने, गोंडा के मनोज कुमार ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए, बिजनौर के मुकुल देव शर्मा ने सीसी रोड बनवाने, बिजनौर की गुरमीत कौर ने मुलजिमों की गिरफ्तारी कराने, फिरोजाबाद के नीलम ने आवास दिलाने, फिरोजाबाद के अजीत सिंह ने राशन की दुकान का चुनाव निरस्त कराने, कानपुर नगर की उषा परिहार ने मकान के रुके हुए निर्माण कार्य को चालू करवाने, बलिया के हरेनाथ ने ट्यूबवेल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने जैसी मांग उप मुख्यमंत्री के सामने रखी।

इसके अलावा कई लोगों ने इलाज आदि के लिए आर्थिक सहायता भी मांगी। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियाें काे इसके लिए निर्देशित किया। कई जिले के जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से भी उन्होंने सीधे बात की।

संबंधित समाचार