बरेली: डेंगू के मरीजों के लिए जिले में बन रहा प्लेट्लेट्स बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू व मलेरिया के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों की गति बढ़ा दी है। उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर सभी जिलों में शासन की ओर से प्लेट्लेट्स बैंक बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए तैयारियां की जा …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू व मलेरिया के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों की गति बढ़ा दी है। उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर सभी जिलों में शासन की ओर से प्लेट्लेट्स बैंक बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पांच दिवसीय विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान सोमवार शुरू कर दिया गया है, जो 17 सिंतबर तक चलाया जाएगा। इसमें बरेली को 200 यूनिट ब्लड एकत्र कर प्लेटलेट्स बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभागीय स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेकर रक्तदान शिविर लगाने की योजना बनाई गई है।

जिले में अब तक डेंगू के दो मरीज मिले हैं, जबकि 12 संदिग्ध अब तक सामने आ चुके हैं। 10 मरीजों की एलाइजा रीडर की जांच लखनऊ से आनी शेष है। कई जिलों में डेंगू के मरीजों की लगातार संख्या को देखते हुए उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने प्लेट्लेट्स बैंक बनाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत डेंगू के मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर प्लेट्लेट्स उपलब्ध कराई जाएगी।

रक्तदानियों में भी हो रही मलेरिया की पुष्टि
प्लेट्लेट्स जुटाने के लिए रक्तदान शिविर में मलेरिया भी बड़ी परेशानी की वजह है। बीते दिनों जिला अस्पताल की तरफ से रक्तदान के लिए कई सामाजिक संगठनों से संपर्क किया गया था। लेकिन रक्तदान कराने आए पांच लोगों की जांच के दौरान मलेरिया की पुष्टि हुई, जिससे शिविर से भी रक्त उपलब्ध नहीं हो सका।

संबंधित समाचार