लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान, बहन-बेटियां अब प्रदेश में सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी हलचल बढ़ गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा, ‘पहले हमारे बेटियां, बहनें असुरक्षित महसूस करती थीं। सड़कों पर गड्ढे यूपी की पहचान हुआ करते थे। यहां तक कि भैंसे और बैल भी सुरक्षित …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी हलचल बढ़ गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम योगी ने कहा, ‘पहले हमारे बेटियां, बहनें असुरक्षित महसूस करती थीं। सड़कों पर गड्ढे यूपी की पहचान हुआ करते थे। यहां तक कि भैंसे और बैल भी सुरक्षित नहीं थे। यह समस्‍याएं पश्चिमी यूपी में थी, पूर्वी यूपी में नहीं…लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है. क्‍या आपने यह बदलाव नहीं देखा है।’

सीएम योगी ने कहा कि पहले स्थिति यह थी कि जहां से गड्ढे सड़कों पर प्रारंभ हो जाएं, समझ लो यह उत्‍तर प्रदेश है, सायंकाल जहां से अंधेरा हो जाए, समझ लो वह उत्‍तर प्रदेश है, जहां पर कोई सभ्‍य व्‍यक्ति रात को सड़कों पर चलने से भयभीत हो, समझ लो यह उत्‍तर प्रदेश है। यूपी यह तस्‍वीर पेश करता था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

संबंधित समाचार