लखनऊ: मकान दिलाने के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने की युवक से 14 लाख की ठगी
लखनऊ। राजधानी के पीजीआई इलाके में एक प्रापर्टी डीलर ने एक युवक से मकान दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ समिट बिल्डिंग स्थित एक डेवलपर्स कंपनी ने भी धोखाधड़ी …
लखनऊ। राजधानी के पीजीआई इलाके में एक प्रापर्टी डीलर ने एक युवक से मकान दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ समिट बिल्डिंग स्थित एक डेवलपर्स कंपनी ने भी धोखाधड़ी का मामला विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया है।
पीजीआई साउथ सिटी में संजय यादव का आरोप है कि मार्च में मकान खरीदने के लिए प्रापर्टी डीलर सुजीत कुमार निवासी एल्डिको प्रथम और कानपुर निवासी सौरभ शर्मा ने चार बार में 14 लाख रुपये लिए थे। प्रापर्टी डीलर ने रजिस्ट्री कराने के नाम पर टालमटोल करने लगा। तगादा करने पर धमकी देने लगे। पीजीआई थाना प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सुजीत कुमार व सौरभ शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
