रामपुर: हाईटेंशन लाइन से 3 मजदूर झुलसे, दो की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर के करीब बेनजीर के पास गांव जगतपुर में घर बनाते वक्त हाईटेंशन विद्युत लाइन से तीन मजदूर झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, दो की हालत गंभीर है। घायलों में मोहम्मद यासीन, मोहम्मद कय्यूम और असलम बताए जा रहे हैं। मोहम्मद असलम बेनजीर जबकि कय्यूम और यासीन …

रामपुर, अमृत विचार। शहर के करीब बेनजीर के पास गांव जगतपुर में घर बनाते वक्त हाईटेंशन विद्युत लाइन से तीन मजदूर झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, दो की हालत गंभीर है। घायलों में मोहम्मद यासीन, मोहम्मद कय्यूम और असलम बताए जा रहे हैं।

मोहम्मद असलम बेनजीर जबकि कय्यूम और यासीन जगतपुर ग्राम के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार की लाइन घरों के ऊपर से जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी घरों के ऊपर से लाइन नहीं हटाई गई। जिसके चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन बिजली विभाग इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हादसा करीब 11:00 बजे सुबह मकान बनाते वक्त हुआ, मकान बनाते समय जब पिलर उठाया जा रहा था तो पिलर हाईटेंशन लाइन में जाकर लग गया था।

 यह भी पढ़ें:- रामपुर: छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक ने लगाई जमानत अर्जी

ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन नीचे झुकी हुई है। इसको हटाने की शिकायत कई बार कर चुके हैं, इसके बावजूद बिजली विभाग लापरवाह बना हुआ है। अधिकारी बड़े हादसों का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।

संबंधित समाचार