मुरादाबाद: सड़क हादसे में शाहजहांपुर के ट्रक चालक की मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर के ट्रक चालक 40 वर्षीय रामू कुशवाहा की मौत हो गई, एक घायल हो गया। रामू कुशवाहा डीसीएम में बिस्किट लेकर हरिद्वार से खरखौदा सुल्तानपुर जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव कुरी रवाना के पास उनकी डीसीएम को ट्रक ने टक्कर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर के ट्रक चालक 40 वर्षीय रामू कुशवाहा की मौत हो गई, एक घायल हो गया। रामू कुशवाहा डीसीएम में बिस्किट लेकर हरिद्वार से खरखौदा सुल्तानपुर जा रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव कुरी रवाना के पास उनकी डीसीएम को ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामू कुशवाहा और उसके साथी नीटू को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने रामू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। रामू के परिवार में पत्नी जगरानी के अलावा 6 बच्चे हैं। सूचना पाकर परिवार वाले की मोर्चरी पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
