जालौन: रिटायर्ड पालिका कर्मी के घर चोरों का धावा, लाखों का माला किया पार
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी के गणेशगंज में रिटायर्ड पालिका कर्मी के घर पर चोरों ने धावा बोल कर 10 लाख का जेवर व नकदी पार कर दिए। जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। चोरों ने अलमारी से जेवर व नकदी पर कर दी। सुबर चार बजे …
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी के गणेशगंज में रिटायर्ड पालिका कर्मी के घर पर चोरों ने धावा बोल कर 10 लाख का जेवर व नकदी पार कर दिए। जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। चोरों ने अलमारी से जेवर व नकदी पर कर दी। सुबर चार बजे गृह स्वामी पूर्व पालिका कर्मी अशोक व्यास जब उठे तो घर का दरवाजा खुला देखकर हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर सुबह 4 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, उससे यह भी लग रहा है कि चोर मकान से परिचित थे। फिलहाल तीन चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें बीते 15 दिनों से लगातार क्षेत्र में चोरी और टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं।
