हरदोई: विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाया गया शिविर, एसिड अटैक पीड़ितों को दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए शिविर में एसिड अटैक पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे सहित अनेक अन्य सहायता के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे तहसील सदर के सभागार में मंगलवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में एसिड पीड़ित व अन्य पीड़ितों के लिए प्राधिकरण द्वारा चलाई …

हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए शिविर में एसिड अटैक पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे सहित अनेक अन्य सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे तहसील सदर के सभागार में मंगलवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में एसिड पीड़ित व अन्य पीड़ितों के लिए प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही क्षतिपूर्ती योजना 2014 विषयक पर लोगों को जागरूक किया गया| जागरूकता शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार अवधेश कुमार ने की। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को एसिड पीड़ितों को मुआवजे का प्रावधान के बारे में बताया।

शिविर में मानसिक संताप, तेजाब हमले से प्रताणित, जलने पर शरीर का 25 प्रतिशत अधिक का प्रभावित होने आदि के बारे में बताया गया। क्षतिपूर्ति के लिए पीड़ित व्यक्ति को दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है। सहायता के लिए तहसील परिसर में संचालित लीगल एंड क्लीनिक में संपर्क किया जा सकता है।

लीगल एंड क्लीनिक संचालक फरहान सागरी व परा विधिक स्वयं सेवकों ने विषय वस्तु पर उपस्थित लोगों को जानकरी दी। पीएलवी विवेक कुमार सिंह, कौशल दीक्षित, विमलेश शर्मा, शिवम शुक्ला, श्यामू सिंह मौजूद रहे।शिविर में 25 लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार