रायबरेली: चोरी के मामले में युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, ग्रामीणों में आक्रोश
रायबरेली। जिले के परशदेपुर कस्बा स्थित माता मिढुरिन मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सलोन-जायस रोड पर धरना देकर रास्ता बंद कर दिया। यहां तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा। मामले में परिवार वालों का आरोप …
रायबरेली। जिले के परशदेपुर कस्बा स्थित माता मिढुरिन मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सलोन-जायस रोड पर धरना देकर रास्ता बंद कर दिया। यहां तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा।
मामले में परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस बेवजह निर्दोष को फंसा रही है। बीते 29 अगस्त की रात माता मिढुरिन देवी मंदिर में चोरों की ओर से घंटा, जेवर व कुछ नकदी आदि चुरा लिया गया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने लगभग 4 दिन पहले फुटेज के आधार पर आरोपी नाजिम को पूछताछ के लिए चौकी बुला लिया था। परिवार वालों का आरोप है पुलिस ने 4 दिन से नाजिम को नहीं छोड़ा है। उसे ना छोड़ने से आक्रोशित परिजनों के साथ काफी लोग मंगलवार सुबह कस्बे के अंसार चौक के पास बैंक आफ बड़ौदा के सामने रोड जामकर धरना दे रहे थे।
इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पंकज राज शरद ने उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना दी। चौकी प्राभारी ने परिजनों को समझाया कि मामले की जांच चल रही है। निर्दोष मिलने पर छोड़ दिया जायेगा, लेकिन नाजिम के परिवार वालों की मांग थी कि पहले नाजिम को छोड़ा जाय तब जाम खुलेगा। मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने अधिकारियों को जाम की सूचना दी। देखते ही देखते डीह थाना प्रभारी पवन प्रताप सिंह और नसीराबाद थाना प्रभारी राजकुमार पांडे मौके पर पहुंचे।
डीह थाना अध्यक्ष ने रोड पर जाम लगाए लोगों को हटावाया। थाना अध्यक्ष के समझाने और आश्वासन देने पर किसी निर्दोष को नहीं भेजा जाएगा। इसके बाद जाम को समाप्त किया गया। पवन प्रताप सिंह ने बताया मंदिर में हुई चोरी के सिलसिले में काफी लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया है कि कोई भी निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा।
