लखनऊ: संगीत कला संस्थान की ओर से 6 दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लखनऊ चिनहट स्थित न्यू गुलिस्ता कालोनी में संगीत कला संस्थान की ओर से 6 दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पार्षद स्नेहलता राय व पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण राय मौजूद रहे। …

लखनऊ। राजधानी में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लखनऊ चिनहट स्थित न्यू गुलिस्ता कालोनी में संगीत कला संस्थान की ओर से 6 दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पार्षद स्नेहलता राय व पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण राय मौजूद रहे। जिसमें संस्थान की ओर से प्रशिक्षक के रुप में डॉ पूनम श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

कार्यशाला के दौरान संगीत में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को कला व शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा।

साथ ही कार्यशाला के उपरान्त आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले संगीत कला उत्सव 2021 को मंच प्रदर्शन के उपरान्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

संबंधित समाचार