बरेली: साफ-सफाई से परजीवी जनित रोगों को दे सकते हैं मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाथी पांव यानी फाइलेरिया और काला अजार जैसी घातक बीमारियों के प्रभाव से लोगों के बचाव के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से परजीवी जनित रोगों पर आधारित क्लीनिकल मीट का आयोजन किया गया। …

बरेली, अमृत विचार। हाथी पांव यानी फाइलेरिया और काला अजार जैसी घातक बीमारियों के प्रभाव से लोगों के बचाव के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से परजीवी जनित रोगों पर आधारित क्लीनिकल मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान हाथी पांव, काला अजार सहित अनेक परजीवी जनित बीमारियों के प्रति लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डिवीजनल सर्विंलांस अधिकारी डा. अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि आम तौर पर लोग हाथी पांव और काला अजार जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षण को नहीं समझ पाते और इससे ग्रसित हो जाते हैं। जबकि, घरों में साफ-सफाई और ठहरे गंदे पानी के जमाव का निस्तारण कर परजीवी को पनपने से रोका जा सकता है। घरों में नियमित रूप से सफाई करें तो इन बीमारियों के प्रभाव से बचा जा सकता है। इस रोग को नियंत्रित करने के लिए शासन एमडीए मिशन का संचालन कर रहा है।

इसके तहत हर साल एल्बेंडाजोल व डीईसी नामक दवाइयों का वितरण भी कराया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य डा. चंद्र मोहन ने इस संबंध में ऊष्णकटिबंधीय रोग के प्रबंधन के महत्व के संबंध व इस रोग की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। कहा कि इस रोग से निजात पाने के लिए डाक्टरों के साथ आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. दीपक उपाध्याय और मेडिकल इंटर्न डा. शुभी गौड़ ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डा. अखिलेश्वर सिंह, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डा. शोएब अनवर, प्राचार्य डा. चंद्र मोहन व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अरुण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. भूषण कुमार, डा. सीमा सेठ, डा. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, डा. वेद प्रकाश, डा. मेधावी अग्रवाल, डा. शालिनी चंद्रा, डा. रश्मि कत्याल उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार