बरेली: बेटी का शव देख पिता ने ली अंतिम सांसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी की मौत के बाद जब उसका शव गांव पिता के पास पहुंचा तो वह हुआ जो शायद ही कभी सुनने या देखने को मिलता हो। बेटी का शव जब बीमार पिता ने देखा तो उनकी भी सांसे थम गईं। वहीं पिता-पुत्री की एक साथ हुई मौत से गांव के लोग भी …

बरेली, अमृत विचार। बेटी की मौत के बाद जब उसका शव गांव पिता के पास पहुंचा तो वह हुआ जो शायद ही कभी सुनने या देखने को मिलता हो। बेटी का शव जब बीमार पिता ने देखा तो उनकी भी सांसे थम गईं। वहीं पिता-पुत्री की एक साथ हुई मौत से गांव के लोग भी गमजदा हो गए। सभी ग्रामीणों ने बाप-बेटी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

थाना इज्जतनगर के मुडि़या अहमदनगर के रहने वाले नईम ने कुछ साल पहले अपनी इकलौती बेटी रूबी की शादी गांव के ही रहने वाले पप्पू से की थी। शादी के कुछ समय बाद पप्पू कामकाज के सिलसिले में पत्नी रूबी व चार बच्चों के साथ नोएडा चला गया। परिजनों के मुताबिक नोएडा में रूबी की तबियत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे वहीं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रूबी की सोमवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

मंगलवार को पप्पू रूबी के शव को लेकर गांव पहुंचा। जहां रूबी के पिता भी बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि बेटी का शव देखते ही पिता की भी सांसें थम गईं। फिर क्या था, गांव का हर व्यक्ति पिता-पुत्री की मौत के बाद शोक में शामिल होने के लिए एकत्र होने लगा।

संबंधित समाचार