बरेली: रेलवे ट्रैक के पास घंटों पड़ा रहा युवक का शव, न पुलिस को खबर न जीआरपी को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आटामांडा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घंटों शव के पड़े रहने के बाद भी न तो जीआरपी को इसकी सूचना थी न ही सिविल पुलिस को। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने सुबह शव को पड़ा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आटामांडा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घंटों शव के पड़े रहने के बाद भी न तो जीआरपी को इसकी सूचना थी न ही सिविल पुलिस को। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने सुबह शव को पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी। मगर जीआरपी का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई सूचना ही नहीं मिली।

खजुआ जागीर का रहने वाला बताया जा रहा
स्थानीय लोगों को भी उस युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह आटामांडा के ही पास के गांव खजुआ जागीर का रहने वाला है। तो कुछ लोग किसी दूसरे गांव का बता रहे है। मगर असल में युवक का नाम पता क्या है अभी तक किसी को सटीक जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस और जीआरपी दोनों मौके पर पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि आटामांडा रेलवे स्टेशन के आस-पास का क्षेत्र सिविल पुलिस के अंडर आता है। इसलिए सभी कार्रवाई सिविल पुलिस ही करेगी।

शव को उठा ले गए गांव वाले
जीआरपी इंस्पेक्टर सिटी मनोज कुमार का कहना है कि वैसे तो वह क्षेत्र सिविल पुलिस के अंडर में आता है। मगर जब उन्होंने जानकारी कराई तो पता चला कि अब वहां पर शव है ही नहीं। बताया जा रहा है कि गांव वाले उस शव को उठाकर ले गए। मगर किस गांव के लोग लेकर गए है यह भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस और जीआरपी दोनों जांच पड़ताल में जुटे है।

 

संबंधित समाचार