आजमगढ़: भाइयों को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, सिरफिरों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सिरफिरों ने खाकी के इकबाल को खुली चुनौती दी। बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक युवती का रास्ता रोक छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाइयों ने विरोध …

आजमगढ़। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सिरफिरों ने खाकी के इकबाल को खुली चुनौती दी। बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक युवती का रास्ता रोक छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाइयों ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते हुए पीडि़त पक्ष को पहले घायलों का इलाज कराने का मशविरा देकर थाने से लौटा दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अभिषेक व अविनाश ने बताया कि उनकी चचेरी बहन रात में करीब आठ बजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर गौरा के कुछ मनबढ़ युवक उसका रास्ता रोक लिए। मेरी बहन ने विरोध किया तो दबंग उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसी दौरान वहां पहुंचे दोनों भाइयों ने विरोध किया तो दबंग लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दबंगों ने अपने गांव से भी कुछ लोगों को बुला लिया। हो-हल्ला मचने पर इलाकाई लोग जुटे तो हमलावार भाग निकले।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा