अमेठी: पारिवारिक विवाद को लेकर मां-बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर
अमेठी। बुधवार को अमेठी कोतवाली अंतर्गत ककवा ग्रामसभा के बियसिया गांव में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद 24 साल के पंकज गौतम और उनकी 42 साल की मां रजिकला गौतम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पंकज के पिता राजकिशोर का कुछ दिनों पहले देहांत हो …
अमेठी। बुधवार को अमेठी कोतवाली अंतर्गत ककवा ग्रामसभा के बियसिया गांव में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद 24 साल के पंकज गौतम और उनकी 42 साल की मां रजिकला गौतम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार पंकज के पिता राजकिशोर का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। उनकी पैतृक सम्पति उनके चाचा रामचरन गौतम के कब्जे में है। जब पंकज ने अपने चाचा से बांटवारे के लिए बातचीत की तो उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद सदमे में आकर पंकज और उसकी मां ने जहर खा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
