अमेठी: दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत, कही बड़ी बात…
अमेठी। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रविकांत गर्ग का उतेलवा बाईपास पर रविन्द्र त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री एवं जगदीशपुर जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञ सैनी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य और युवा भाजपा नेता सोनू यज्ञ सैनी …
अमेठी। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रविकांत गर्ग का उतेलवा बाईपास पर रविन्द्र त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री एवं जगदीशपुर जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञ सैनी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य और युवा भाजपा नेता सोनू यज्ञ सैनी के आवास माते श्री पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री ने कहा कि व्यापारियों का हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर किसी व्यापारी का शोषण हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण का भी भरोसा दिलाया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्तिथ जियाउद्दीन, जावेद, अब्दुला, रसीद, बंटी कौशल, धर्मचंद कौशल, विजय कोटेदार, विपिन वैश्य, वीरेंद्र द्विवेदी, दीपक मौर्य, उत्तम तिवारी सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्तिथ थे।
