अमरोहा: 3 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी में जुटी भाकियू भानु
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सिम्भावली क्षेत्र के प्रधान मार्केट में बुधवार को भाकियू भानु की एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेंद्र प्रताप सिंह का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के …
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सिम्भावली क्षेत्र के प्रधान मार्केट में बुधवार को भाकियू भानु की एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेंद्र प्रताप सिंह का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण वीर गब्बर व इमरान और संचालन जिला संरक्षक अजय त्यागी व डॉ भरत सिंह ने किया।कार्यक्रम का आयोजन युवा विंग के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अमित प्रधान द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू भानु युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 3 अक्टूबर को इमलिया होने वाली महापंचायत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की संभावना है, जहां पर मुख्यमंत्री जी को प्रदेश के किसानों की समस्या से अवगत कराया जाएगा।वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का कारण गन्ने का सही दाम व समय पर भुगतान नहीं मिलना है।वहीं उन्होंने संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया है।
जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि 3 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा किसान भाई पहुंचेंगे।वहीं उन्होंने कहा कि किसान आयोग व किसानों की कर्ज माफी को महापंचायत में प्राथमिकता दी जाएगी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव मनीषा सोम ने कहा कि भाकियू भानु किसानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
संगठन एकजुट होकर सदैव किसानों की लड़ाई को लड़ता रहा है।वही विरेंद्र अट्टा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनदेखी और चीनी मिलों की मनमानी के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान परेशान है।यदि चीनी मिलें गन्ना किसानों का भुगतान समय पर नहीं करेंगे, तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।कार्यक्रम में मेरठ मंडल प्रवक्ता योगेश त्यागी,जिलाध्यक्ष (किसान मजदूर मोर्चा)सुविश त्यागी,सुरेंद्र त्यागी, गांव तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर, नुसरत अली, राजेंद्र डाबर, सरंजीत गुर्जर, रूपराम सिंह,मा० रामकुमार, विजयपाल, राज सिंह,जय भगवान,अरुण,सतीश सिसोदिया,धर्मेंद्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
