बरेली: सरकार और रेलवे की नीतियों के विरोध में जंक्शन पर धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। भारतीय रेल के निजीकरण और कर्मचारियों की मांग को लेकर जंक्शन पर यूआरएमयू (URMU) ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में 100 से अधिक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जमकर नारेबाजी हुई। रेल के निजीकरण को लेकर भी कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार और रेल प्रशासन की नीतियों को कर्मचारी विरोधी …

बरेली। भारतीय रेल के निजीकरण और कर्मचारियों की मांग को लेकर जंक्शन पर यूआरएमयू (URMU) ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में 100 से अधिक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जमकर नारेबाजी हुई। रेल के निजीकरण को लेकर भी कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार और रेल प्रशासन की नीतियों को कर्मचारी विरोधी नीतियां बताया।

दरअसल, यूआरएमयू केंद्रीय कार्यकारिणी महामंत्री बीसी शर्मा के आवाहन पर मण्डल मंत्री शलभ सिंह के निर्देशन में पूरे मुरादाबाद मण्डल में भारत सरकार व रेल प्रशासन द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रस्तावित था। यह धरना 13 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक होना है। इसी क्रम में बुधवार यानि 15 सितंबर को मुरादाबाद मंडल की बरेली मेन तथा लाइन शाखा द्वारा बरेली जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसका नेतृत्व शाखा सचिव मनोज कुमारी और विवेक सक्सेना ने किया। वहीं इसकी अध्यक्षता नवनीत यादव ने की थी।

संघ की यह थी प्रमुख मांगे
जंक्शन के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग थी कि रेल प्रशासन द्वारा ALP से गार्ड का कार्य लिए जाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। महँगाई भत्ते की तीनों किस्तों के एरियर का भुगतान किया जाए। एनपीएस स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। रात्रि भत्ता अलाउंस में लगाई गई सीलिंग अनुसार रोक को तुरंत हटाया जाए। रेल गाड़ियों और स्टेशनों के निजीकरण को बंद किया जाए। रेल कर्मचारियों पर आश्रित माता पिता दोनों को रेलवे की ओर से मेडिकल सुविधा व पास सुविधा उपलब्ध करवाया जाए। इसी के साथ अन्य और भी मांगे शामिल थी।

यह लोग धरने में हुए शामिल
धरने में अकरम खान, संजय शर्मा, रविन्द्र कुमार, रामगोपाल, शेरमोहम्मद, पल्टन यादव, सुभाष, अनिल कुमार, बब्लू, पीके यादव, मंयक श्रीवास्तव, भागवत सरन, मंगू , मेवाराम एचएल राणा,अनिल कुमार, रामगोपाल राय, महेश यादव, अशोक राय, राजू कुमार, मोहम्मद जावेद, अशोक वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, आदि लोग शामिल हुए।

संबंधित समाचार