विधानसभा चुनाव में सपा की बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार: फरीद किदवई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही प्रदेश की राजनीति में आलोचनाओं का दौर चल पड़ा है। इसके मद्देनजर सियासी पार्टियां एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। इस कड़ी में सपा पार्टी के पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही प्रदेश की राजनीति में आलोचनाओं का दौर चल पड़ा है। इसके मद्देनजर सियासी पार्टियां एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं।

इस कड़ी में सपा पार्टी के पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जनता के मूलभूत जरूरतों को दरकिनार कर सम्प्रदायिक नैय्या को खेने मे लगीं हुईं हैं। जिसके चलते हर तरफ निराशा का माहौल है लेकिन इस निराशा को समाजवादी पार्टी, आशा में तब्दील करेगी।

ब्लाक सूरतगंज क्षेत्र में सपा पार्टी द्वारा आयोजित बूथ व सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ताओं के सम्मान में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा पूर्व मंत्री फरीद अहमद किदवई ने अपनी बात रखते हुए कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा तभी हमें सफलता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनते ही प्रदेश में फिर से खुशहाली का राज़ होगा और प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी व आरजकता जैसी मूल समस्या का विनाश समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने आगामी 17 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष बाराबंकी के आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत में पहुंचने की विनम्र अपील की है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष लवकुश यादव व ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्मा  ने सभा में मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बेलहरा नगर अध्यक्ष सुनील सोनी ने किया।

संबंधित समाचार