रामपुर: इंद्रियों पर संयम पा लिया तो मोक्ष निश्चित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पर्यूषण पर्व पर बुधवार को उत्तम संयम दिन के रूप में मनाया गया। शास्त्री जी ने कहा कि अगर इंद्रियों पर संयम पा लिया तो मोक्ष तो निश्चित है संयम हमें अपने क्रोध पर, माया पर, मोह पर पाना है। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को प्रथम अभिषेक महेश चंद …

रामपुर, अमृत विचार। पर्यूषण पर्व पर बुधवार को उत्तम संयम दिन के रूप में मनाया गया। शास्त्री जी ने कहा कि अगर इंद्रियों पर संयम पा लिया तो मोक्ष तो निश्चित है संयम हमें अपने क्रोध पर, माया पर, मोह पर पाना है।
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को प्रथम अभिषेक महेश चंद जी जैन के द्वारा किया गया।

शांति धारा अमित जैन के द्वारा और शांति धारा के उपरांत आरती सोहनी नकुल जैन के द्वारा की गई। दूसरी ओर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके प्रायोजक डा. रमा जैन व आयोजक दिगंबर महिला महा समिति रहीं।

संचालन लीना जैन डा. शीनू जैन एवं दिशा जैन के द्वारा किया गया। विचार बिंदु कुमारी विधि जैन के द्वारा सीता सती पर प्रस्तुत किए गए। प्रवचन के उपरांत भजन प्रीति जैन धामपुर निवासी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन, शिखर जैन, दिनेश सेठी, राजीव जैन, रमेश जैन, संजय खंडेलवाल, अमित जैन, संजय जैन, अलका जैन, विनीता जैन आदि उपस्थित रहे। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में डा. प्रदीप कुमार जैन, दिनेश कुमार, जैन खंडेलवाल, अनीता जैन, भारत भूषण जैन, सुमन जैन, राहुल जैन, आशीष जैन, विशाल जैन, समीर, शिखर जैन, कसूर चंद जैन, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार