लखनऊ: प्रियंका लड़ सकती हैं रायबरेली या अमेठी से चुनाव!
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसी चर्चाएं बुधवार को राजनीतिक गलियारों में होती रहीं। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ऐसी संभावनाओं से साफ इनकार कर रही है। बता …
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसी चर्चाएं बुधवार को राजनीतिक गलियारों में होती रहीं। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ऐसी संभावनाओं से साफ इनकार कर रही है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव तैयारियों में लगी हुई है। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने जहां प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही निचले स्तर पदाधिकारियों तक सीधे बैठकें की। वहीं रायबरेली व अमेठी जाकर वहां के लोगों से मिलीं और प्रत्येक की सत्ता सौंपने के लिए लोगों से अपील की। अब चर्चा हो रही है कि प्रियंका रायबरेली व अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए जिले स्तर पर फीड बैक लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका को चुनाव लड़ने की सलाह दी थी।
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है, क्योंकि वहां राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करेंगी। जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके। उल्लेखनीय है कि रायबरेली में 1952 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बार कांग्रेस हारी। 1977, 1988 और 1996 में इस सीट पर कांग्रेस को हार मिली थी। अमेठी में 17 लोकसभा और 2 उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की। वर्ष 1977, 1998 और 2019 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
